Bokaro News: जीजीपीएस चास में युवा प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन
बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: जीजीपीएस चास के सभागार में बुधवार को युवा प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय विकसित भारत के निर्माण में नागरिक कर्तव्य और स्व के मंत्र की भूमिका पर आधारित था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अभिजीत कुमार उपस्थित रहे। जिन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र-निर्माण में नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्व अर्थात आत्म-जागृति के भाव को आत्मसात करना होगा, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बन सकेंगे。
कार्यक्रम के मुख्य विषय कार्यक्रम में पांच प्रमुख विषयों में कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, समरसता, स्व का भाव तथा नागरिक कर्तव्य पर केंद्रित सामग्री प्रस्तुत की गई। जो व्यक्ति से लेकर समाज तक के दायित्वों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.