Bokaro News: जीजीपीएस चास में कक्षा 11 वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों ने मनाया शिक्षक दिवस
बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस चास में शिक्षक दिवस के अवसर पर कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन में अनुशासन, संस्कार और सही दिशा भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने छात्र-शिक्षक की भूमिका भी निभाई और उत्साहपूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। जीजीएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- माउंट सियोन स्कूल में शिक्षक दिवस पर सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.