बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (जीजीएसइएसटीसी) में रोटरी क्लब चास की ओर से नवगठित रोटरैक्ट क्लब को चार्टर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला गवर्नर (पीडीजी) महेश केजरीवाल ने कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम है और रोटरैक्ट युवाओं को नेतृत्व व समाजसेवा का बेहतर मंच उपलब्ध कराता है। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रोटरैक्ट क्लब विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। संस्थान के निदेशक प्रियदर्शी जरूहार ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। रोटरी क्लब चास के सचिव विनोद चोपड़ा ने बताया कि नवगठि...