बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: बोकारो। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस (जीजीईएसटीसी) में सोमवार को "नशा मुक्त भारत" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। ब्रह्माकुमारी संस्था के बीके मनोज, बीके मीरा, बीके उषा और बीके अलख ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। इस दौरान ध्यान सत्र भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- आरकेडीएफ विवि में डालसा का जागरुकता कार्यक्रम कार्यक्रम...