बोकारो, अक्टूबर 26 -- शरद पूर्णिमा पर लक्खी पूजा Bokaro News: शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लक्खी पूजा धूमधाम के साथ मनाई गई। इसको लेकर जिले के विभिन्न सेक्टर में पूजा पंडाल का भी निर्माण किया गया। इन पूजा पंडालों में मां लक्खी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई। धन-धान्य के साथ माता लक्ष्मी सभी घरों में पधारने को लेकर पूजा अर्चना की गई। इसको लेकर बंगाली समुदाय के लोग विधि पूर्वक लक्खी पूजा में शामिल हुए। नगर के सेक्टर 4 डी व सेक्टर 3 स्थित बंग भारती में पूजा पंडाल का निर्माण कर मां लक्खी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई। वही मिथिलांचल के लोग कोजागरा पूजा किया। उड़िया समाज की महिलाएं गज लक्ष्मी की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की। दुर्गा पूजा के बाद आयोजित इस लक्खी पूजा को लेकर लोगों में उत्साह द...