Bokaro News: जिला स्तरीय सुब्रतो कप जीतने पर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
बोकारो, जुलाई 8 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एमजीएम स्कूल मैदान में किया गया l जिसमें अंडर17 बालक वर्ग में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा की टीम ने बेरमो प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल अरमो को टाई ब्रेकर में तीन के मुकाबले चार गोल से पराजित कर विजेता बना l इसको लेकर राजकीय उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर स्कूल के प्रभारी विनय पांडे ने सभी खिलाड़ियों समेत टीम कोच शारीरिक शिक्षक आशुतोष राय को सम्मानित किया l मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिका भी शामिल रहे l यह भी पढ़ें- Ranchi News: बालक वर्ग में तोरपा बालिका वर्ग में खूंटी बना सुब्रतो कप का विजेता
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.