बोकारो, अक्टूबर 31 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला नेटबॉल संघ के तत्वावधान में 31 अक्टूबर को चिन्मय विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय नेटबॉल चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल शाम चार बजे से शुरू होगा। इसमें जिले के इच्छुक व योग्य खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार व सचिव निशांत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि चयन प्रक्रिया झारखंड नेटबॉल संघ द्वारा प्रतिनियुक्त आधिकारिक पर्यवेक्षक की देखरेख में निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय ट्रायल-सह-प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में सफल खिलाड़ी आगामी 3 से 6 दिसंबर 2026 तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होने वाली तीसरी सीनियर मिक्स्ड नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप ...