बोकारो, सितम्बर 23 -- Bokaro News: सांस्कृतिक निदेशालय झारखंड रांची व बोकारो जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को प्रखंड के चरगी पंचायत के चरगी गांव में करम महोत्सव का आयोजन किया गया। चरगी में आयोजित करम महोत्सव में चरगी गांव के महिलाओं और युवतियों ने न केवल भाग लिया ,बल्कि एक से बढ़कर एक करम गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन जीत लिया। इसके पूर्व करम महोत्सव में उपस्थित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त लोक कलाकार बिनोद कुमार महतो को जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो व विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। करम पर्व पर अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करने वाली युवतियों को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: बड़जोड़ा में करम महोत्सव में उमड़ा आस्था और संस्कृति का सैलाब इस मौ...