Bokaro News: जिला खेल पदाधिकारी के पति ने पत्नी, सास व ड्राइवर पर लगाया मारपीट का आरोप
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन के पति रमेश कुमार ने पत्नी, सास और ड्राइवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सिटी थाना में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने रमेश कुमार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहां उनके कंधे, हाथ और जांघ पर दांत काटने के निशान मिलने की बात सामने आई है। रमेश कुमार के अनुसार, दोपहर तीन बजे ड्राइवर को धमकी देने के मुद्दे पर पत्नी के साथ उनकी बहस हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही, थाना परिसर में मौजूद रहने के दौरान हेमलता बुन के फूफाजी की ओर से फोन पर धमकी दिए जाने का भी दावा किया।
पुलिस कर रही मामले की जांच रमेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि डीसी के स्टेनो अजय यादव मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.