बोकारो, नवम्बर 2 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। माउंट सियोन स्कूल, सेक्टर-12 के विद्यार्थियों ने 5वीं जिला क्योकुशिन कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को द्वितीय उपविजेता की ट्रॉफी दिलाई। एक नवंबर को बोकारो में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में वियान परेरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, हरि ओम, साहिल, कृष्णा, युवराज, मयंक और दिव्यराज ठाकुर ने रजत पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक जीतने वालों में सनी हेम्ब्रम, सुमित कुमार राज, अफीफ, अंश सिंह, प्रिंस सोरेन और कृष्णा शॉ शामिल हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन ने सफलता का श्रेय मार्शल आर्ट्स शिक्षक के नियमित प्रशि...