बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। स्वयं सेवी संस्था जिओ व जीने दो की ओर से संयोजिका कनक लता राय के निर्देशन में सावन महोत्सव सह काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संचालन कनक लता राय व सुभद्रा मिश्रा ने किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में सरोज पाण्डेय प्रथम, उषा देवघरिया द्वितीय व संजू गिरि तृतीय रहीं। एकल नृत्य प्रतियोगिता में तनया घोष ने पहला, वंशिका श्री ने दूसरा व रिंकू गिरि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल गीत प्रतियोगिता में ज्योति बिस्ट प्रथम, इंदू अग्रवाल द्वितीय व बबीता सिंह तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सखी सहेली ग्रुप का सावन मिलन सावन क्वीन प्रतियोगिता में तनया घोष विजेता व वंशिका श्री रनरअप चुन...