बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: दामोदा, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार महतो के नेतृत्व में दुग्दा, बांधडीह, रटारी, परसाटांड़, अमराटांड़, पारटांड़ आदि गांवों की महिलाओं ने जिंदल कंपनी को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। पत्र में विस्थापितों और स्थानीय ग्रामीणों के हित में सार्थक पहल करने की मांग की गई है। सौंपे गये मांग पत्र में कहा गया है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू है। ऐसे में कंपनी के द्वारा विस्थापित एवं स्थानीय महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने, सभी विस्थापित गांवों का समुचित विकास करने, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने व दुग्दा क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना करने समेत अन्य मांग पूरी की जाय।

महिलाओं की मांगें आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचि...