Bokaro News: जारंगडीह में सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: कथारा, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल जारंगडीह परियोजना के ढोरी माता तीर्थालय व कांटा घर समीप शनिवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। डीवीसी अस्पताल बोकारो थर्मल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर थी। वहीं उसकी पहचान जारंगडीह के ही अंगद कुमार के रूप में की गई। इससे पहले बताया जाता है कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहा था। तभी सूचना पाकर जारंगडीह के युवक रवि सिंह ऊर्फ भीमा पहुंचे और अपने साथियों के सहयोग से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.