बोकारो, जुलाई 14 -- Bokaro News: कथारा। बेरमो के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह स्थित सीसीएल बीएंडके एक नंबर रेलवे साइडिंग में सोमवार की देर रात कोयला चोरों ने ड्यूटी में लगे सीआईएसएफ जवान एनसी मांडी (55 वर्ष) पर हमला कर दिया। ऐसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तब साथी जवानों ने सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मध्य रात्रि के बाद लगभग 2 से 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सीआईएसएफ जवान अपनी ड्यूटी में लगे थे। इसी क्रम में कोयला चोरों के द्वारा हमला किया गया। सिर पर पत्थर से या अन्य किसी चीज से मारा गया ये पता नहीं चल सका था। इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया कि सीआईएसएफ जवान को सिर पर ...