Bokaro News: जारंगडीह में दुर्गा पूजा समिति गठित
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: कथारा। जारंगडीह कोलियरी के दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा कमेटी गठन को लेकर शनिवार को बैठक की गई। खान प्रबंधक सुनील कुमार यादव व कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे। नई समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष परियोजना पदाधिकारी प्रवीर कुमार सेन गुप्ता, सचिव सौरभ दुबे, सह सचिव नेमचंद मंडल तथा कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सोनार चुने गए। श्रमिक प्रतिनिधियों में पप्पू लाला, बसंत ओझा व अरविंद ओझा सहित समाजसेवी धनंजय त्रिवेदी ऊर्फ टिंकू पंडित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.