बोकारो, नवम्बर 19 -- Bokaro News: कथारा, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह अपर बंगला के दो आवासों में मंगलवार की रात ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। वारदात में सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी के साथ बेटी की शादी के लिए जुटाकर रखा गया राशन भी ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में भीड़ जुट गई। आवास संख्या 1बी/3 निवासी कौशल्या देवी अपने मायके जैनामोड़ गई थी। बुधवार सुबह घर वापस आने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था जांच करने पर छह भर सोना, करीब आधा किलो चांदी और 15 हजार रुपए नकद गायब मिले। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बंद घर का ताला तोड़कर सात हजार नकद समेत जेवरात की चोरी दूसरी वारदात पड़ोस के क्वार्टर नंबर 1सी/1 में घटी। यहां विनोद कुमार के आवास में साजेश गुप्ता की ब...