Bokaro News: जाम नाली की सफाई से दुकानदारों को मिली राहत
बोकारो, सितम्बर 11 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत गागी हाट बाजार में लंबे समय से जाम और बजबजाती नाली की समस्या से परेशान दुकानदारों को राहत मिली है। पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति की पहल पर जेसीबी मशीन की मदद से नाली की सफाई कराई गई, जिससे जलजमाव की समस्या का समाधान हो गया। इसके लिए गागी हाट के दुकानदारों ने मुखिया के प्रति आभार जताया है। जानकारी के अनुसार, गागी हाट के दुकानदार चक्रपाल महतो ने नेशनल टेलर के सामने जाम नाली के कारण दुकानों में पानी भरने की समस्या को लेकर मुखिया से शिकायत की थी। शिकायत मिलते ही मुखिया निहारिका सुकृति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई कार्य शुरू कराया। दुकानदारों ने बताया कि बारिश होने पर नाली जाम रहने से पानी की निकासी नहीं हो पाती थी और पानी दुकानों में घुस जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.