Bokaro News: जामकुदर में जल यात्रा निकालकर किया श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
बोकारो, अगस्त 25 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के जामकुदर गांव में सोमवार को श्रद्धालुओं ने जल यात्रा निकालकर शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जल यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। श्रद्धालु गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर कुरको स्थित खांजो नदी पहुंचे। वहां कलश में जल भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ वापस जामकुदर लौटे। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। गांव पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने शिवालय में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों के अनुसार शिवालय की स्थापना के बाद पिछले तीन वर्षों से जल यात्रा निकालकर जलाभिषेक करने की परंपरा चली आ रही है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जयनगर में निकली भव्य कांवर पदयात्रा, उमड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.