Bokaro News: जानलेवा हमला कर सोने का चेन रुपया छीना
बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रानीपोखर कोयला डिपो निवासी राज सूर्य प्रसाद के लिखित आवेदन पर हरला पुलिस ने जानलेवा हमला व छिनतई का प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले में सुरेश महतो व लछमी देवी को आरोपी बनाया गया है। आरोपी पति पत्नी है, जिनपर घर में घुसकर सूचक के पिता पर जानलेवा हमला करने और सोने का चेन व पचास हजार रुपया छीनने का आरोप लगाया गया है। सूचक के आवेदन के हिसाब से दोनों आरोपी उनका घर कब्जा करना चाहते है, इसी मंशा को अमलीजामा पहनाने के लिए इस तरह की घटना को पिछले तीन चार साल से लगातार अंजाम दे रहे है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.