Bokaro News: जाति व आवासीय बनने की बाधा दूर करने की गुहार
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: नावाडीह। प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट स्थित पेंक पंचायत के विस्थापितों की जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदनों को नावाडीह अंचल कार्यालय द्वारा लगातार खारिज किए जाने की बात सामने आ रही है। अंचल प्रशासन का तर्क है कि आवेदकों को अपने मूल खतियानी स्थान से ही यह प्रमाण पत्र बनवाना होगा। मालूम हो कि इस पंचायत की लगभग 70 प्रतिशत आबादी विस्थापित है। इन विस्थापितों के पूर्वज वर्ष 1923 में सीसीएल की जारंगडीह कोलियरी से विस्थापित होकर पेंक पंचायत में आकर बसे थे। तब से लेकर आज तक कभी भी जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में कोई बाधा नहीं आयी थी और कई ग्रामीणों के पास पुराने ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी मौजूद हैं। ग्रामीणों ने बेरमो एसडीओ और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो को पत्र लिखकर इस नीतिगत उलझन को तुरंत सुलझाने और राहत प्रदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.