बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र में कैच द रेन 2026 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन को लेकर विशेष अभियान शुरू हुआ। सभी वार्डो में अभियान को जन-आंदोलन बनाने को लेकर सभी वार्ड पार्षदों को भी अभियान के तहत काम करने को कहा गया। इस बाबत नगर प्रबंधक अमन मल्लिक ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जलाशयों के संरक्षण व पुनर्जीवन तथा जल संरक्षण के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्कूल, कालेज सहित मोहल्लों में भी विभिन्न प्रतियोगताओं का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुगसलाई में पार्षद ने किया कैच द रेन कार्यक्रम यह भी पढ़ें- कैच द रेन अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

हिंदी हिन्दुस्त...