Bokaro News: जल संरक्षण के लिए जल संचयन जरूरी : लालमोहन शर्मा
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: चास एसएस महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत गुरुवार को जल संचयन विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण और जल संचयन के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें महाविद्यालय के सचिव लालमोहन शर्मा और भूगोल की व्याख्याता डॉ. प्रीति प्रिया शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। तेजी से घटते भूजल स्तर और पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूकता जरूरी है। वर्षा जल का संचयन कर भूजल स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। मौके पर सुभाष चंद्र गोराई, शरद चंद्र शर्मा, ज्ञान प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.