बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोह पंचायत में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए मंगलवार को जल बजटिंग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रदान संस्था की ओर से एचडीएफसी वाटर प्रोजेक्ट, पेटरवार के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को जल उपलब्धता, आवश्यकता और सतत जल प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।

प्रशिक्षण के दौरान की गई चर्चाएं प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ गांव में जल बजटिंग की आवश्यकता और इसके महत्व पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को वर्षभर होने वाली बारिश, जल संरक्षण संरचनाओं के माध्यम से वर्षा जल संचयन तथा भूजल पुनर्भरण की संभावनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही कृषि, घरेलू उपयोग और पशुपालन के लिए समुदाय की वार्षिक जल मांग का आकलन...