Bokaro News: जलजमाव और जर्जर रास्ते से ग्रामीण परेशान
बोकारो, सितम्बर 5 -- Bokaro News: चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के ऊसरडीह व बिजुलिया हाई स्कूल के समीप बरसात में जलजमाव और जर्जर रास्ते से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग को लेकर बोकारो उपायुक्त को आवेदन देकर संबंधित विभाग को निर्देश देने का आग्रह किया है। ग्रामीणों के अनुसार रेलवे लाइन के कारण महज 10 मीटर की दूरी तय करने के लिए करीब दो किलोमीटर घूमना पड़ता है। रास्ते में तीन बड़े गड्ढे हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाता है। कई जगह घुटने तक पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इस मार्ग से रोज सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने जलनिकासी, सड़क निर्माण और सुरक्षित आवागमन की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.