Bokaro News: जलजनित बीमारियों पर रोक के लिए पेटरवार सीएचसी अलर्ट
बोकारो, अगस्त 6 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। बरसात और बदलते मौसम के बीच डायरिया, हैजा, मलेरिया और डेंगू जैसी जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का निर्देश दिया है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुंदन राज ने स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम और सहियाओं को सभी सार्वजनिक एवं निजी कुओं में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर डालने तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों में इसका छिड़काव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दूषित पेयजल अधिकांश जलजनित बीमारियों का प्रमुख कारण है। यह भी पढ़ें- बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीजों की बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.