Bokaro News: जलकुंभी से चंद्रपुरा स्टेशन तालाब की दशा खराब
बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के निकट शिव मंदिर रोड मोहल्ले का पुराना सरकारी तालाब आज पूरी तरह से दूषित होकर रह गया है। इस तालाब को जलकुंभी ने चारों ओर से अपनी चपेट में ले रखा है। जिसके कारण पानी में उतरने की भी जगह नहीं बची है। आसपास के लोगों को इस जलकुंभी के कारण जल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि कुछ महीने तक यह तालाब ठीक-ठाक था मगर एकाएक जलकुंभी ने इसे घेर लिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भोरेयां मुख्य पथ पर जमा रहता है गंदा पानीजल संकट की समस्या प्रेम नगर पहाड़ी सहित आसपास के कई परिवार इसी तालाब की पानी पर निर्भर थे। नहाने से लेकर कपड़ा धोने, बर्तन साफ आदि का काम किया करते थे। बताया गया है कि आसपास का गंदा पानी भी इसी तालाब में आ रहा है। जिसके कारण इसका पानी पूरी तरह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.