बोकारो, जुलाई 8 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। लगातार हो रही भारी बारिश ने सेक्टर-12 बिरसा बासा स्थित मध्य विद्यालय माराफारी की जर्जर स्थिति को उजागर कर दिया है। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान स्कूल के मुख्य द्वार के बगल का छज्जा अचानक टूटकर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई छात्र या शिक्षक उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक कुल 123 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल में सात कमरे हैं, लेकिन लगभग सभी कमरों की छत बारिश के दौरान टपकती रहती है। लगातार पानी रिसने के कारण छत का प्लास्टर भी जगह-जगह टूटकर गिर रहा है। इससे बच्चों और शिक्षकों में भय का माहौल है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक गरीब नवाज ने बताया कि भवन की जर्जर स्थिति के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उ...