बोकारो, नवम्बर 29 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़की चिदरी पंचायत अंतर्गत कढ़मा गांव के बारूटोला में जर्जर सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और गंदा पानी जमा रहने से आवागमन मुश्किल हो गया है। इससे सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थी, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, बारूटोला की सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है। बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदत्तर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे बाइक सवार अक्सर असंतुलित होकर गिर जाते हैं। वहीं, कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने की सड़क मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने बताया कि इसी सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और विद्यार...