Bokaro News: जर्जर मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान भाड़ा वृद्धि का विरोध
बोकारो, अक्टूबर 28 -- दुकानदारों ने भाड़ा वृद्धि का किया विरोध Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। बुंडू पंचायत के गागी हाट स्थित कृषि बाजार उत्पादन समिति, फुसरो-बेरमो द्वारा संचालित मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान का भाड़ा बढ़ाने के फैसले से दुकानदारों में नाराजगी है। मंगलवार को भाड़ा वृद्धि का नोटिस देने पहुंचे बाजार समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार चौबे के समक्ष दुकानदारों ने विरोध जताया और नोटिस लेने से इनकार कर दिया। दुकानदारों के अनुसार, दुकान का भाड़ा 3.75 रुपये प्रति वर्गफीट से बढ़ाकर सात रुपये प्रति वर्गफीट कर दिया गया है। लगभग दोगुनी वृद्धि से छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उनका कहना है कि बाजार में कारोबार पहले से ही प्रभावित है। सीमित आमदनी से दुकान का किराया चुकाने के साथ परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.