Bokaro News: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे
बोकारो, अक्टूबर 8 -- जर्जर भवन से बच्चों की सुरक्षा पर चिंता Bokaro News: प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन इन दिनों जर्जर हालत में पहुंच गया है। लगातार बारिश के कारण इन दिनों विद्यालय की छत और सीलिंग को काफी नुकसान पहुंचा है। सीलिंग का हिस्सा टूटकर गिर रहा है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। विद्यालय में वर्तमान में दो शिक्षक 30 बच्चों को पढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1985-86 में गिरिडीह के तत्कालीन सांसद सरफराज अहमद की अनुशंसा पर सीसीएल की सामुदायिक विकास योजना के तहत कराया गया था। वर्ष 2002 में पूर्व मंत्री स्व माधवलाल सिंह के प्रयास से भवन की मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद समुचित मरम्मत नहीं होने के कारण भवन धीरे-धीरे जर्जर होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.