Bokaro News: जर्जर भवन के कारण स्कूल से दूर हो रहे बच्चे
बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे मंगलवार को जरीडीह प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोपीनाथपुर पहुंचे और विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा लिया। बीते चार सितंबर को शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान गोपीनाथपुर के ग्रामीणों ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को विद्यालय के जर्जर भवन की समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने दूरभाष से डीएसई को विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। विधायक के निर्देश पर डीएसई ने विद्यालय पहुंचकर भवन और शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। विद्यालय में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक कुल नौ विद्यार्थी नामांकित हैं। नर्सरी और कक्षा एक में एक भी विद्यार्थी का नामांकन नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि भवन की जर्जर स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.