बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को जरीडीह थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में चारदीवारी से घिरे एक मकान में चल रहे इस अवैध कारोबार से भारी मात्रा में तैयार विदेशी शराब, स्पिरिट, रंगीन शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। उत्पाद विभाग के अनुसार छापेमारी में विभिन्न ब्रांड की कुल 207.06 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें रॉयल गोल्ड व्हिस्की की 750 एमएल की 150 बोतल, ऑफिसर्स चॉइस की 80 बोतल, रॉयल स्टैग की 180 एमएल की 96 बोतल और मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 180 एमएल की 96 बोतल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: 20 लीटर देसी शराब क...