बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: जरीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में तीन सगे भाई घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, बाराडीह पंचायत के पारटांड निवासी 53 वर्षीय पार्वती देवी अपने घर से छाता लेकर जैनामोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया पैसे निकालने जा रही थीं। वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घर की छत ढलाई के लिए राशि निकालने निकली थीं। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे बारोगोड़ा टांड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल पार्वती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

दूसरी सड़क दुर्घटना वहीं दूसरी घटना कल्याण...