Bokaro News: जरीडीह पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जरीडीह पुलिस ने बुधवार की रात लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मिश्रा साइड निवासी बासु मिश्रा, पिता हरेन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, दो अन्य वारंटियों के रिकॉल प्रस्तुत करने पर उनके वारंट निष्पादन की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.