बोकारो, नवम्बर 23 -- Bokaro News: हिन्दुस्तान अखबार में 21 नवम्बर को जैनामोड़ के होटलों में देह व्यापार शिकायत की शीर्षक छपी खबर को पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीना ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो के नेतृत्व में टीम ने जैनामोड़ व आसपास के सभी होटलों व रेस्टूरेंटो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जरीडीह पुलिस ने अलग-अलग होटलों में पहुंचकर वहां की व्यवस्था, होटल में ठहरने वाले व्यक्तियों से संबंधित विवरण एवं आवश्यक अभिलेखों की जांच की। साथ ही होटल संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, होटल संचालकों एवं व्यवसायियों से अपील करते कहा कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक घटना...