Bokaro News: जरीडीह : रोरिया जंगल में लकड़बग्घे का खूनी हमला, दो ग्रामीण जख्मी
बोकारो, नवम्बर 27 -- Bokaro News: जरीडीह प्रखंड के भस्की पंचायत अंतर्गत टोंडरा गांव में गुरुवार को जंगली लकड़बग्घे के हमले से दो ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में टोंडरा गांव निवासी सुरेश कुमार महतो (48 वर्ष) एवं दिनेश कुमार महतो (25 वर्ष) शामिल हैं। घटना रोरिया गांव के समीप जंगल किनारे की है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रोज की तरह गुरुवार को अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल किनारे गए थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली लकड़बग्घे ने सुरेश कुमार महतो पर हमला कर दिया। हमले में लकड़बग्घे ने उनके बाएं हाथ की एक अंगुली काट ली। सुरेश ने जब खुद को बचाने का प्रयास किया तो जंगली जानवर ने उनकी जांघ और कंधे पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। अपने पड़ोसी सुरेश महतो को लकड़बग्घे के हमले से बचाने के लिए दिनेश कुमार महतो मौके पर पहुंचे। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.