Bokaro News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा बोकारो, भव्य रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बोकारो शहर के सेक्टर-4 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान के रथ की रस्सी खींचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मार्ग में "जय जगन्नाथ" और "हरे कृष्ण" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रथ यात्रा से पूर्व सुबह मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को पाहंडी विधि से गर्भगृह से निकालकर सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। दोपहर एक बजे बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने भगवान की पूजा-अर्चना की तथा पारंपरिक 'छेरा पन्हारा' अनुष्ठान के तहत स्वर्ण झाड़ू से रथ की सफाई कर यात्रा का शुभारंभ किया。 यह भी पढ़ें- Ranchi News: ईंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.