Bokaro News: जयपुर घटना की निंदा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: महाराणा प्रताप विचार मंच की ओर से जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना व सवर्ण समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज की घटना की निंदा की गई। मंच के अध्यक्ष रंजेश कुमार सिंह ने जारी बयान में प्रदर्शन के दौरान देवराज सिंह पलाड़ा की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि यदि मांगों पर सरकार ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। मंच की ओर से सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों को एकजुट करने की बात भी कही गई। यह भी पढ़ें- देशभर में सुलगने लगी आरक्षण विरोधी आग, लखनऊ से नागपुर तक बवाल; भाजपा को वोट न देने की धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.