बोकारो, नवम्बर 14 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) की ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने सेक्टर-5 और जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पंडित नेहरू ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया था। उन्होंने इन्हें आधुनिक भारत के मंदिर की संज्ञा दी थी। बीएसएल की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) ...