Bokaro News: जन उत्सव शरद पूर्णिमा आज
बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: फुसरो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जन उत्सव शरद पूर्णिमा रविवार शाम आठ बजे फुसरो स्थित अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया जाएगा। जानकारी आरएसएस के संघ चालक प्रदीप भारती ने दी। कहा कि शरद पूर्णिमा पर क्षेत्र के स्वयंसेवक व हिंदू सनातनी परिवार शामिल होंगे। कहा कि प्रत्येक वर्ष शरद पूर्णिमा धूमधाम के साथ आयोजित होती है। आरएसएस कार्यकर्ता झंडोत्तोलन कर संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार एवं गुरु गोवलकर को याद करते हैं। मुख्य वक्ता जिला बौधिक प्रमुख अभियंता धर्मेंद्र होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.