Bokaro News: जनसमस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी मांगों से अवगत कराया। मंत्री से भेंट के दौरान गोमिया, पेटरवार एवं कसमार प्रखंड के लोगों ने जनहित से जुड़े कई मुद्दे, स्थानीय समस्याएं तथा क्षेत्र के विकास संबंधी सुझाव उनके समक्ष रखे। मंत्री ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा क्षेत्र के समग्र विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.