बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: गोमिया। प्रखंड में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान हो, इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कोदवाटांड़ बैंक मोड़ स्थित मनसा मंदिर परिसर में सुंदरीकरण एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान ये बाते कहीं। कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लगातार पहल की जा रही है। पेयजल समस्या के समाधान के लिए डीप बोरिंग के माध्यम से आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। वीं मनसा मंदिर के निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। समाजसेवी चितरंजन साव, राहुल जैन, रंजीत साव, छोटी साव, मुन्ना तुरी, रमेश तुरी, आशा देवी, शोभा देव...