Bokaro News: जनता दरबार में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, मधुकरपुर को मिला 200 केवीए ट्रांसफार्मर
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में गोमिया, पेटरवार एवं कसमार प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की। पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा भी किया गया। जनता दरबार में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पूर्व विधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.