Bokaro News: जंगल से भटककर गांव पहुंचे हिरण की कुएं में गिरने से मौत
बोकारो, जुलाई 25 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के सिंहपुर गांव निवासी सर्वेश्वर पांडेय के कुएं में गिरने से एक हिरण की मौत हो गयी। आशंका जताई जा रही है कि हिरण रात के समय जंगल से भटककर गांव पहुंच गया था और अंधेरे में खुले कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। शनिवार की सुबह जब घर वाले पानी भरने के लिए कुआं में गए तो वहां उनकी नजर कुएं में पड़े हिरण पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। बताया जाता है कि हिरण की मौत रात में ही हो चुकी थी। घटना के बाद ग्रामीणों में मायूसी देखी गयी। लोगों का कहना है कि जंगलों से सटे क्षेत्रों में भोजन और पानी की तलाश में अक्सर वन्यजीव गांवों की ओर आ जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। सूचना पाकर केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु चरण महतो, केंद्रीय कोषाध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.