Bokaro News: जंगली हाथियों ने गोमिया के ग्रामीण को कुचलकर मार डाला
बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीपुनू पंचायत के छोटकीपुनू निवासी 41 वर्षीय जसवंत मेहता की शुक्रवार को जंगली हाथियों के हमले में मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे के बाद की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जसवंत मेहता काम के सिलसिले में रामगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान गोबरदाहा के पास अचानक जंगली हाथियों ने उन्हें घेर लिया। हाथियों ने उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया और कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक व भय की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: हाथियों ने गोमिया के ग्रामीण को कुचलकर मार डाला ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जंगली हाथियों के आतंक से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने तथा मृतक के परिजनों को उचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.