Bokaro News: जंगली जानवर प्रभावित क्षेत्र के विद्यालय में चहारदीवारी नहीं
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड में खेतको संकुल अंतर्गत चांपी पंचायत प्राथमिक विद्यालय केशवारी। यह विद्यालय 1960 में स्थापित हुआ था। आज 66 वर्ष बीत जाने के बाद भी चहारदीवारी नसीब नहीं हो सकी। ऐसे मे इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द चहारदिवारी का निर्माण कराया जाना चाहिए। मालूम हो कि इस विद्यालय से कुछ ही दूरी पर जंगल है। आए दिन ग्रामीणों को सियार काटने का सिलसिला जारी है। विद्यालय से ही चंद दूरी पर राजू गंझू का घर है जिसकी सियार काटने से बीते 3 अक्टूबर को मौत हो गई थी। इस विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 50 छात्र छात्राओं पर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो हैं। परिसर में जानवरों के प्रवेश से पढ़ाई और मध्याह्न भोजन के दौरान बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.