बोकारो, अगस्त 28 -- Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार जरीडीह थाना कांड संख्या 03/19 एवं एसटी संख्या 83/20 के मामले में बहादुरपुर अंतपुर निवासी 46 वर्षीय फूलचंद मांझी, पिता दुर्योधन मांझी, पिछले छह वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना और लगातार की जा रही छापेमारी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय, बेरमो तेनुघाट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...