बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: छठ महापर्व नजदीक आने के साथ ही चास नगर निगम प्रशासन ने सोलागिडीह तालाब की सफाई तेज कर दी है। तालाब में बड़े पैमाने पर फैली जलकुंभी को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। हालांकि, तालाब की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूरी सफाई में एक माह से अधिक समय लगने की संभावना है। ऐसे में छठ से पहले तालाब को स्वच्छ और व्रतियों के लिए सुरक्षित बनाना निगम प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। तालाब में जलकुंभी हटाने के साथ छठ घाटों की सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने की भी जरूरत है। छठ के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Jamui News: त्रिपुरारी घाट पर नदी के गड्ढे और बालू उठाव बने बड़ी चुनौती ऐसे में समय पर सफाई पूरी करना जरूरी है। तालाब में गिर रहा नालियों का गंदा पानीसोलागिडीह त...