बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। छठ महापर्व पर गरगा नदी के विभिन्न घाटों तक पहुंचने वाले एक लाख से अधिक छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर चास नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। दीपावली संपन्न होते ही नदी में सात अस्थायी बांस पुलों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इन पुलों के बनने से श्रद्धालुओं को नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में सहूलियत होगी। निगम का लक्ष्य छठ महापर्व शुरू होने से तीन दिन पहले सभी पुलों का निर्माण पूरा करने का है, ताकि अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो। नगर निगम की ओर से हर वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर गरगा नदी में अस्थायी बांस पुलों का निर्माण कराया जाता है। इस बार भी गाय घाट, सूर्या चौक, भोजपुर कॉलोनी, चेकपोस्ट और कदमतल्ला सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों तक पहुंचने के लिए...