बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी के दामोदर नदी स्थित छठ घाट पर महापर्व की तैयारियों को लेकर गतिविधियां बढ़ गई हैं। घाट की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बेरमो विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसिस ऊर्फ बबलू ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, घाट की स्थिति और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि छठ पूजा क्षेत्र की आस्था और सामाजिक एकजुटता से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। जारंगडीह में हर वर्ष स्थानीय जनों के सहयोग से पूजा का आयोजन उत्साहपूर्वक होता है। इस वर्ष आयोजन को और आकर्षक बनाने के लिए घाट की विशेष सजावट की योजना है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: शिवसागर में सात अश्वों पर सवार भगवान भास्कर लोगों को देंगे आशीर्वाद कहा कि पूजा के दौरान व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी प्रका...